अखण्ड भारत का दृष्टिकोण एक एकीकृत भारतीय उपमहाद्वीप है.
अखंड भारत केवल एक सपना नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक पुनरुत्थान का मिशन है। यह भारत की उस महान परंपरा को पुनः जाग्रत करने की पहल है जिसमें एकता, सहयोग, और राष्ट्र प्रेम की भावना सर्वोपरि हो। हम समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।
सांस्कृतिक एकता, शिक्षा, और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। आइए, एकजुट होकर अखंड भारत के सपने को साकार करें।
निर्धन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व सामग्री उपलब्ध कराना
निःशुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
गरीब एवं वंचित वर्ग की सहायता, अनाथ बच्चों का सहयोग
आत्मनिर्भरता हेतु प्रशिक्षण व सहयोग
युवाओं को एकजुट कर अखंड भारत के विचार को मजबूत करना
भारत की विविध भाषाओं, परंपराओं और धर्मों को जोड़ने का कार्य
अखंड भारत केवल एक भूगोलिक कल्पना नहीं, बल्कि एक गहरी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक चेतना का प्रतीक है। यह वह भारत है जो प्राचीन काल में अपनी सीमाओं से नहीं, बल्कि अपने विचारों, ज्ञान, दर्शन, और धम्म से जाना जाता था — एक ऐसा भारत जिसमें आज के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और म्यांमार जैसे देश सम्मिलित थे।
अखंड भारत का विचार सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, और भगवान बुद्ध जैसे महान व्यक्तित्वों से जुड़ा है, जिन्होंने इस भूमि को एक सांस्कृतिक सूत्र में बाँधा। इस भारत में धर्म, कला, शिक्षा, विज्ञान और सहिष्णुता का विकास हुआ और नालंदा, तक्षशिला जैसे ज्ञान केंद्रों ने विश्व को दिशा दी।
राष्ट्र ही हमारा परम धर्म है।
समाज कल्याण, एकता और विकास के पथ पर अग्रसर होकर
हम सदैव अपने देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।
सेवा हमारा संकल्प है, संघर्ष हमारी पहचान और निर्माण हमारा लक्ष्य।
हम राष्ट्र और समाज की बेहतरी के लिए कठिनाइयों से जूझते हैं,
और उन्हीं संघर्षों के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।
अखण्ड भारत सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए कार्य करना है।
हम सेवा को धर्म, संघर्ष को शक्ति और निर्माण को लक्ष्य मानते हैं।
हमारा हर कदम देश की एकता, भाईचारे और विकास को समर्पित है।
दानदाताओं और स्वयंसेवकों के हमारे समुदाय से जुड़ें: आइए मिलकर सकारात्मक परिवर्तन लाएँ
मिशन से जुड़ चुके हैं
स्थापित गौशालाएँ
प्रशिक्षित किसान/युवक
समुदाय सदस्यों को लाभ
क्या आप स्वयं सेवक बनना चाहते हैं?
क्या आप हमें सहयोग देना चाहते हैं? अभी जुड़ें और राष्ट्र सेवा का हिस्सा बनें।
सभी सदस्यों को किसी भी प्रकार का लाभ लेने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।
अखंड भारत एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है जो भारत की गौरवशाली परंपराओं, इतिहास और एकता को पुनर्स्थापित करने हेतु समर्पित है।
हम शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, सांस्कृतिक जागरूकता, इतिहास संरक्षण, और सामाजिक एकता हेतु कार्य करते हैं।
आप हमारी वेबसाइट के "Volunteer" सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। हमारी टीम आपसे शीघ्र संपर्क करेगी।
हां, आप हमारी वेबसाइट के "Donate Now" बटन के माध्यम से आर्थिक सहायता दे सकते हैं। यह सहायता सीधे ज़रूरतमंदों तक पहुंचाई जाती है।